RSS

* मैं ने देखा हैं...!!! *



Click on image to Read in Larger font

* मैं ने देखा हैं...!!! *

कोंहरेको चीरती हुई सूरजकी किरणों में,
जीने की नयी उम्मीद मैंने देखि हैं...
पवनकी सुर्ख़ियों में लेहरातें पेड़ पौंधों में ,
सप्तसुरकी जुगलबंधी मैंने देखि हैं...

समुंदर की उछलती लहेरों में,
माँ की ममता को मैंने देखि हैं...
चिड़ियों के घोसलें से चहकती आवाज़ में,
मासूम बच्चोंकी खिलखिलाट मैंने सुनी हैं...

आसमान में उड़ते पंछियो में,
आज़ाद इंसान को मैंने देखा हैं...
जलती हुई आग की लपेटो मैं,
इर्षासे जलते इंसान को मैंने देखा हैं...

शमा के पीछे फ़ना होते परवानो में,
देशभक्त सिपाही को मैंने देखा हैं...
फूलों पर मंडराते भवरों में,
लालची भ्रष्ट नेताओं को मैंने देखा हैं...

धगधगते लावा के रस में,
इंसान की वासना को मैंने देखि हैं..
आसमान में चमकते ध्रुव के तारे में,
बेईमानों में एक ईमानदार मैंने देखा हैं...

* ख़ुशी *

Search

Loading...